
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी है कि देश के भ्रष्ट नेता अब जेल जाएंगे और मुल्क को कर्ज के जाल में फंसाने वाले नेताओं तथा अधिकारियों को अब पुराने पड़ चुके राष्ट्रीय मेल-मिलाप अध्यादेश (एन.आर.ओ.) जैसे किसी कानून से राहत नहीं मिलेगी।
यह विवादित अध्यादेश अक्तूबर 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की सरकार ने लागू किया था और इसके तहत सियासी लोगों के खिलाफ मामलों को खत्म कर दिया गया था। 2 साल बाद 2009 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैर-कानूनी करार दे दिया था। खान बुधवार को लोगों को संबोधित करते हुए नकदी की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान को वित्तीय परेशानियों से निजात दिलाने के लिए अपनाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दे रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website