
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी लोग सत्ता परिवर्तन की ‘साजिश’ की भारी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने पूर्व सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा पर एक बार फिर कुछ अपराधियों की सत्ता में आने में मदद करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने सरकारी कर्ज बढ़ा दिया है और महंगाई बेतहाशा हो गई है। पिछले साल पाकिस्तान का विपक्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एकजुट हो गया था और सभी ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।
इंटरबैंक मार्केट में गुरुवार को पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 18.74 अंक गिर गया। विश्लेषकों ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सरकार के गतिरोध को जिम्मेदार ठहराया। नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डांवाडोल स्थिति में है। कुछ सप्ताह पहले पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडा 2.9 अरब डॉलर के सबसे निचले स्तर पर गिर गया था। इसकी सीधी मार महंगाई के रूप में पाकिस्तान की गरीब जनता पर पड़ रही है।
बाजवा पर बरसे इमरान खान – इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तानी सत्ता परिवर्तन की साजिश की भारी कीमत चुका रहे हैं और पूर्व सेना प्रमुख ने देश पर कुछ अपराधियों को थोप दिया है।’ खान (70) को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल किया गया था और तभी से उनके और बाजवा के बीच संबंधों में तनाव देखा गया है। खान पहले आरोप लगा चुके हैं कि पूर्व सेना अध्यक्ष उनकी हत्या कराना चाहते थे और देश में आपातकाल थोपना चाहते थे।
Home / News / मेरे साथ जो हुआ, उसकी कीमत चुका रहे पाकिस्तानी… इमरान खान ने सत्ता परिवर्तन को बताया कंगाली की वजह!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website