Monday , March 23 2026 10:24 PM
Home / News / पाक के नए राष्ट्रपति अल्वी का भारत कनेक्शन, पिता थे पंडित नेहरू के डेंटिस्ट

पाक के नए राष्ट्रपति अल्वी का भारत कनेक्शन, पिता थे पंडित नेहरू के डेंटिस्ट


इस्लामाबाद। डॉ. आरिफ अल्वी (69) मंगलवार को पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति चुने गए। अल्वी नौ सितंबर को शपथ लेंगे। दांतों के डॉक्टर रहे अल्वी को प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का पांच साल का कार्यकाल आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है। पाक के नए राष्ट्रपति का भारत से भी गहरा कनेक्शन है।
उनके भारत कनेक्शन में दिलचस्प बात यह है कि डॉ. आरिफ के पिता स्व. हबीब उर रहमान इलाही अल्वी भी दांतों के डॉक्टर थे और भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के डेंटिस्ट थे।