
पाकिस्तान एक मामूली सा वेटर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गया । वजह है हालीवुड के बड़े स्टार से इसका कनैक्शन। दरअसल इस वेटर की शक्ल हू-ब-हू गेम ऑफ थ्रोंस में टायरन लेनिस्टर का किरदार निभाने वाले पीटर डिंकलेज से मिलती हैं। वेटर की तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुईं कि वो रातोरात सोशल मीडिया स्टार बन गया ।
पीटर डिंकलेज जैसा दिखने वाले इस पाकिस्तानी शख्स का नाम रोजी खान है । रिपोर्ट के मुताबिक वह रावलपिंडी के एक कश्मीरी रेस्टोरेंट में काम करता है। उत्तरी पाकिस्तान के मानशेरा में जन्मे रोजी का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि कद भी पीटर के समान है यानी 4 फुट 5 इंच। वो एक बार जरूर उन्हें मशहूर बनाने वाले पीटर चिंकलागे से मिलतना चाहेंगे। क्योंकि उनकी बदौलत ही लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू किया। रोजी खान, पाकिस्तान में स्टार बन गए हैं।
वो जहां काम करते हैं, लोग उनसे खासतौर पर मिलने आते हैं। उनका कहना है कि जब मैं कहीं जाता हूं तो कोई भी मेरे पास आकर पीटर डिंकलेज की तस्वीर दिखाता है। कद काठी और शक्ल सूरत में पीटर डिंकलेज जैसे दिखने वाले रोजी खान का कहना है कि उन्होंने कभी गेम ऑफ थ्रोंस का नाम नहीं सुना था। जब लोगों ने उन्हें बताया तो अच्छा लगा। रोजी खान और पीटर डिंकलेज की शक्ल और कद में भी कोई फर्क नहीं है।
दोनों का कद 4 फीट 5 इंच है। रोजी के पाकिस्तानी फैंस कहते हैं कि हम तो रेस्टोरेंट अब रोजी से मिलने आते हैं। खुशी होती है कि इतने बड़े स्टार का हमशक्ल हमारे साथ है। रोजी के बॉस का कहना है कि जब वो काम पर नहीं आता है या फिर बीमार हो जाता है तो लोग उसके बारे में पूछते हैं। अब बहुत से लोग उसे प्यार करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website