
इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच बढ़तीतकरार लोगों की जान पर बन आई है। इजराइल के तेल अवीव में फिलिस्तीन ने अटैक किए गए हैं जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेल अवीव में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक कार घुस गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इजराइल की पुलिस के मुताबिक इस दौरान फायरिंग भी हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति और दो बहनों की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि ये एक आतंकी हमला था। इजराइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान में हवाई हमले किए और गाजा पट्टी में भी कई स्थानों पर बमबारी जारी रखी। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में तनाव गहराने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, फलस्तीनियों ने शुक्रवार तड़के दक्षिणी और उत्तरी इजरायल में रॉकेट दागे। इजराइली चिकित्सकों ने बताया कि फलस्तीन के ताजा हमलों में वेस्ट बैंक में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
गौरलतब है कि अल-अक्सा मस्जिद एक संवेदनशील पहाड़ी पर स्थित है जो यहुदियों और मुसलमानों, दोनों के लिए पवित्र स्थान है। अल-अक्सा इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल है और रमजान के दौरान श्रद्धालुओं की यहां काफी भीड़ रहती है। यह हिंसा ऐसे नाजुक समय में हो रही है, जब यहूदी फसह की छुट्टी मना रहे हैं और मुसलमानों का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। इसी तरह 2021 में भी इजराइल और हमास के बीच झड़पें हुई थीं और उसके बाद 11 दिन तक संघर्ष चला था।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार देर रात अपने मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक बुलायी और सेना ने गाजा में हमास से संबंधित चार स्थलों पर हमला किया। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही गाजा में फलस्तीनी आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल में रॉकेट दागना शुरू कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई हमले के ‘सायरन’ बजने लगे। इजराइली हमलों से भी गाजा में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। लेबनान से उग्रवादियों द्वारा इजराइल पर 34 रॉकेट दागे जाने के बाद हवाई हमले हुए। लेबनान से हुए हमले के बाद इजराइल की उत्तरी सीमा पर लोगों को बमबारी से बचने के लिए बनाए गए आश्रयों में पनाह लेनी पड़ी। इन हमलों में कम से कम दो लोग घायल हो गए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website