Sunday , March 29 2026 12:32 AM
Home / News / हेब्रोन शहर में इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष में एक फिलिस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

हेब्रोन शहर में इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष में एक फिलिस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल


वेस्ट बैंक शहर हेब्रोन (Hebron) में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defense Forces-IDF) के साथ संघर्ष के दौरान मंगलवार को एक फिलिस्तीनी किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने पीड़ित की पहचान 17 वर्षीय मोमेन यासीन जाबेर (Moemen Yassin Jaber) के रूप में की है, जिसे सीने में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल (Hospital) ले जाया गया था. इसके तुरंत बाद किशोर ने दम तोड़ दिया.
आधिकारिक फिलिस्तीनी प्राधिकरण वफ़ा समाचार एजेंसी (Wafa news agency) ने बताया कि संघर्ष के दौरान एक 15 वर्षीय और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए. रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया गया कि हताहत सशस्त्र थे या नहीं. आईडीएफ ने इस मामले पर तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया हैं.
नब्लस में इजराइली सैनिकों ने तीन सशस्त्र फिलिस्तीनियों को मार गिराया – वेस्ट बैंक शहर नब्लस (Nablus) में एक इजराइली आतंकवाद विरोधी छापेमारी (Israeli Counterterrorism Raid) के दौरान तीन सशस्त्र फिलिस्तीनियों के मारे जाने के कुछ घंटे बाद हेब्रोन में झड़पें (Hebron clashes) हुईं. ऑपरेशन के दौरान, इब्राहिम नबुलसी, अल-अक्सा शहीदों का ब्रिगेड ऑपरेटिव, भी मारा गया.
फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तीन फ़िलिस्तीनी मारे गए और 40 घायल हो गए और कम से कम चार गंभीर स्थिति में थे. मंत्रालय ने मृतकों की पहचान नबुलसी, इस्लाम सुबुह और हसीन जमाल ताहा के रूप में की. मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में हजारों फिलिस्तीनी शामिल हुए. इजराइली अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीमा पुलिस का एक कुत्ता ज़िली, भगोड़ों की गोलियों से मारा गया.

संघर्ष विराम के 48 घंटे के भीतर हुई मुठभेड़ – अल-अक्सा शहीदों की ब्रिगेड फिलिस्तीनी प्राधिकरण की सत्तारूढ़ फ़तह पार्टी से जुड़े सशस्त्र समूहों का एक गठबंधन है. आतंकी समूह ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के साथ संयुक्त हमले किए हैं. गाजा पट्टी में और उसके आसपास तीन दिनों के सशस्त्र संघर्ष के बाद इजराइल (Israel) और पीआईजे (PIJ) के संघर्ष विराम पर पहुंचने के 48 घंटे से भी कम समय बाद यह ऑपरेशन हुआ.