Saturday , February 21 2026 6:11 PM
Home / Entertainment / पेरिस हिल्टन खुद बना रहीं अपने पर डॉक्यूमेंट्री, स्पेन में शूट होगी

पेरिस हिल्टन खुद बना रहीं अपने पर डॉक्यूमेंट्री, स्पेन में शूट होगी

imagesसोशलिस्ट और बिजनेस वुमन पेरिस हिल्टन के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। इसकी शूटिंग जल्द स्पेन के इबिसा आईलैंड पर होगी।
इस डॉक्यूमेंट्री में पेरिस के शुरुआती दिन और उनके कुछ इंटरव्यूज को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को हिल्टन खुद और उनके दोस्त जैमी फ्रीड प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इसके को-डायरेक्टर डॉन अर्गोट और शीना जॉयस कहते हैं, “हमें खुशी है कि हम पेरिस हिल्टन के साथ काम कर रहे हैं। वे आज के समय की मर्लिन मुनरो हैं। हम इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए बताने जा रहे हैं कि पेरिस सही मायनों में क्या हैं।
इसमें उनके व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंधों को भी दिखाया जाएगा।’ पेरिस सन 2000 में कुछ प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ चर्चा में आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *