
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के शहर गोमा में शनिवार को 19 यात्रियों और चालक दल को ले जा रहा एक छोटा विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइंस और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 6 शव बरामद किए जा चुके हैं और विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है।
डोर्नियर-228 विमान गोमा से 350 किलोमीटर उत्तर में स्थित बेनी जा रहा था। यह गोमा हवाईअड्डे के पास एक आवासीय इलाके में गिरा। बिजी बी एयरलाइन के कर्मचारी हेरिटियर ने बताया कि विमान में 17 यात्री और दो चालक दल के सदस्य थे। इसने सुबह करीब नौ-सवा नौ बजे उड़ान भरी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website