
लॉस एंजिलिसः ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरिज के लोकप्रिय अभिनेता पॉल वॉकर की डॉक्यूमेंट्री अगले महीने प्रसारित होगी। इसका प्रसारण पेरामाउंट नेटवर्क करेगा। वॉकर का वर्ष 2013 में कैलिफोॢनया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। ‘वैराएटी’ के अनुसार डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘‘आई एम पॉल वॉकर’’ होगा।
डॉक्यूमेंट्री में उनके परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार सहित कुछ निजी वीडियो भी दिखाए जाएंगे। अभिनेता के माता – पिता, उनके भाई, उनकी बहन के अलावा फिल्म ‘ फास्ट एंड फ्यूरियस ’ में उनके सह कलाकार रहे टाइरीस गिब्सन और निर्देशक के वायने क्रेमर आदि हस्तियां भी इसमें नजर आएंगी। डॉक्यूमेंट्री 11 अगस्त को प्रसारित की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website