
लॉस एंजेलिस। गायिका पाउला अब्दुल मिसीसिप्पी में एक कॉन्सर्ट के दौरान अपना संतुलन खो बैठीं और मंच से नीचे गिर गईं।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘द प्रॉमिस ऑफ अ न्यू डे’ गीत पर प्रस्तुति के दौरान 56 वर्षीय गायिका मंच के किनारे पहुंच गईं और वहां से नीचे गिर गईं। इस घटना से वहां मौजूद उनके प्रशंसक चौंक उठे और एक महिला चीख पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाउला को हालांकि कोई चोट नहीं लगी है। वह तत्काल उठीं और उन्होंने बिना रुकावट अपनी प्रस्तुति पूरी की।
पाउला फिलहाल ‘स्ट्रेट अप पाउला! 2018 टूर’ पर हैं। यह उनका 25 सालों में पहला एकल टूर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website