अमेरिका
के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मैक्सिको के साथ लगती सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण परियोजनाओं से 3.6 अरब डॉलर की निधि का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि इससे कौन-सी 127 परियोजनाएं प्रभावित होंगी लेकिन कहा कि बृहस्पतिवार तक जानकारियां मिल जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आधा पैसा अमेरिका में सैन्य परियोजनाओं से आएगा और बाकी का अन्य देशों में चलने वाली परियोजनाओं से आएगा। पेंटागन कम्प्ट्रोलर एलेन मैक्कस्कर ने बताया कि इस निधि का इस्तेमाल 11 सीमा परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण और अन्य संघीय निधियों का इस्तेमाल करने के लिए नेशनल इमर्जेन्सी की घोषणा की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website