
लॉस एंजेलिस। गायक पीटर आंद्रे अपनी पूर्व पत्नी कैटी प्राइस की मदद करना चाहते हैं जो अपने निजी जीवन की परेशानियों से जूझ रही हैं।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, ‘‘पीटर केट के लिए बहुत सहायक रहे हैं और वह उनकी हर संभव मदद करना चाहते हैं। दोनों का संबंध उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन वह उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
केटी अपने घर की मरम्मत के लिए इलेक्ट्रिशियन के बकाया 3,000 पाउंड देने में भी अक्षम थीं। ऐसी अफवाहें हैं कि पूर्व मॉडल अपने तीसरे पति केरेन हेलर को तलाक दे रही हैं, जिससे उन पर दिवालिएपन की तलवार लटक रही है।
गौरतलब है कि प्राइस और आंद्रे का 2009 में तलाक हो गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website