
ऑस्ट्रेलिया ने न्यू साउथ वेल्स सरकार के पूर्व प्रमुख बैरी ओ’ फैरेल को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। मंगलवार को एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। ओ’ फैरेल (60) हरिंदर सिद्धू का स्थान लेंगे जो 2016 से भारत में ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मराइज पायने ने ट्वीट किया, ‘‘बैरी ओ’ फैरेल भारत गणराज्य में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त होंगे। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सबसे नजदीकी तथा सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। निवर्तमान उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू का आभार।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website