Sunday , February 22 2026 10:10 AM
Home / Entertainment / अभिनेत्री डेमी लोवेटो को पुनर्वास केंद्र भेजे जाने की योजना

अभिनेत्री डेमी लोवेटो को पुनर्वास केंद्र भेजे जाने की योजना


लॉस एंजेलिस। पिछले सप्ताह कथित ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती हुई गायिका एवं अभिनेत्री डेमी लोवेटो की सेहत में अब सुधार हो रहा है और उन्हें अगले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि लोवेटो की हालत अब स्थिर है और उनकी टीम उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने जाने की योजना बना रही है।

लोवेटो के साथ काम करने वाले एक शख्स ने ‘टीएमजेड’ को बताया कि अगर लोवेटो इस लत से उबरने में खुद की मदद नहीं करेंगी तो वह भी प्रयास छोड़ देंगे।