Sunday , March 8 2026 11:02 AM
Home / Spirituality / वास्तु के अनुसार लगाएं तुलसी का पौधा, मिलेंगे ढेरों लाभ

वास्तु के अनुसार लगाएं तुलसी का पौधा, मिलेंगे ढेरों लाभ


अक्सर सभी घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। क्योंकि ऐसा बताया गया है कि इसे घर में रखने से नकरात्मक शक्तियां दूर होती है। इसके पत्तों का प्रयोग करने से व्यक्ति की कई तरह की बीमारियों का नाश होता है। शास्त्रो में बताया गया है कि भगवान विष्णु का भोग बिना तुलसी के पूरा नहीं माना जाता है। इसलिए भोग लगाने से पहले तुलसी पत्ता उसमें जरूर होना चाहिए। पूजा-पाठ और स्वास्थ्य के अलावा भी तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व होता है। क्या आप जानते हैं कि घर में चल रही परेशानियों से तुलसी के कुछ पत्ते आपको छुटकारा दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आपके मन में कोई इच्छा हो, जिसे आप जल्दी पूरी करना चाहते हैं तो 5 पत्ते तुलसी के लेकर किसी लाल रंग के कागज़ में लपेटकर पूजा घर में रख दे और प्रतिद्न इसकी पूजा करें। ऐसा करने पर आपके मन की मुराद जल्दी पूरी होगी। जिसका रिजल्ट आपके कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।
यदि आपको लग रहा है कि आपके घर में किसी नकरात्मक शक्ति का प्रभाव है तो आपको केवल एक काम करना है, आपको सोते वक़्त अपने तकिए के नीचे तुलसी के 5 पत्ते रखने हैं। ऐसा करने पर मौजूद नकरात्मक शक्तियां वहां से चली जाती हैं।
इस बात का ज़रूर ध्यान दें कि जिस कार्य के लिए भी आप तुलसी का पत्ता रख रहे हैं वह ताज़ा रहे। पत्ते को हर 24 घंटे में ज़रूर बदलें। आप जिस भी परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं उसके लिए 21 दिन लगातार इस प्रक्रिया को दोहराएं। पत्ते अगर सूख जाएं तो उसे फेंकने की बजाय जल में बहा दें। कुछ दिनों में आपको सकरात्मक नतीजा देखने को मिलेगा।