
धानमंत्री नरेंद्र मोदी टेक्सास प्रांत की राजधानी ह्यूस्टन में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक को संबोधित करेंगे और अन्य बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि इससे पहले मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में टेक्सास प्रांत की राजधानी ह्यूस्टन मेें 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिका भारत से प्यार करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website