
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों के दौरे पर पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर पहुंच गए है। सिंगापुर की यात्रा में पीएम मोदी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस), आसियान-भारत अनौपचारिक बैठक, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी वार्ता में भाग लेने के साथ साथ अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7.30 बजे सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल को सम्बोधित करेंगे। यह वित्तीय तकनीक और वित्तीय समायोजन के प्रयासों का बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website