Wednesday , March 11 2026 12:09 AM
Home / Uncategorized / PM मोदी ने WHO चीफ को बुलाया “तुलसी भाई”, बेहद खुश हुए घेब्रेयेसस, बोले- ‘I Like this…’

PM मोदी ने WHO चीफ को बुलाया “तुलसी भाई”, बेहद खुश हुए घेब्रेयेसस, बोले- ‘I Like this…’


विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के महानिदेशक डा. टेड्रोस घेब्रेयेसस 3 दिवसीय ‘वैश्विक आयुष निवेश एवं नवोन्मेष शिखर सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत में पहुंचे हैं। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कुछ ऐसा कहा कि वह गदगद हो उठे। PM मोदी ने WHO के महानिदेशक को तुलसी भाई कहकर संबोधित किया तो इस पर उन्होंने खुशी जताई तथा कहा कि ‘यह मुझे पसंद आया क्योंकि तुलसी पवित्र और औषधीय पौधा है। अपने संबोधन के चलते पीएम मोदी ने कहा कि तुलसी (पवित्र तुलसी’ या ओसीमम टेनुइफ्लोरम) का पौधा भारतीय आध्यात्मिक विरासत का एकीकृत हिस्सा रहा है।
घेब्रेयेसस ने कार्यक्रम में कहा कि, सभी आय वर्ग के देशों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) में निवेश करना चाहिए, जो 80 प्रतिशत से ज्यादा सेवाएं प्रदान कर सकता है तथा शुरुआती चरण में महामारी के प्रकोप का पता लगाने में भी सहायता कर सकता है। हाल ही में SARS-CoV-2 वायरस के EG।5 स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा “Variant of interest” के रूप में वर्गीकृत किए जाने पर, घेब्रेयेसस ने कहा कि “सतर्कता को बरकरार रखना बेहद आवश्यक है।