Wednesday , March 4 2026 2:50 PM
Home / Uncategorized / पीएम मोदी ने की ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ के टैग की आलोचना, कहा- ये गुलामी की मानसिकता का था प्रतिबिंब, बड़ी बातें

पीएम मोदी ने की ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ के टैग की आलोचना, कहा- ये गुलामी की मानसिकता का था प्रतिबिंब, बड़ी बातें


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत उच्च विकास और निम्न मुद्रास्फीति का एक मॉडल है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बन रहा है। जानें पीएम मोदी ने और क्या कुछ कहा, बड़ी बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के 23वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछले शासन मॉडल और औपनिवेशिक मानसिकता की तीखी आलोचना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह मानसिकता कई वर्षों तक भारत की प्रगति में बाधक बनी रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। कुछ लोग भारत को वैश्विक ग्रोथ इंजन कहते हैं। कुछ इसे ग्लोबल पावरहाउस कहते हैं।
‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ पर क्या बोले पीएम मोदी – पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के बारे में कई शानदार बातें कही जा रही हैं। लेकिन आज भारत की तेजी से ग्रोथ को देखते हुए, क्या आपने कभी कहीं पढ़ा है या किसी को इसे ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ कहते सुना है? जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, तो क्या अब कोई इस शब्द का इस्तेमाल करता है?