
दिल्ली में घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट को कुछ देर के लिए रोका गया। हल्का कोहरा छटने के बाद विमान ने उड़ान भरी।
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट को कुछ देर तक रोका गया, हल्का-हल्का कोहरा छटने के बाद उनके विमान ने उड़ान भरी।
घने कोहरे ने सोमवार सुबह दिल्ली की हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा तय समय में शुरू नहीं हो पाई। उनकी यह यात्रा तीन देशों – जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के लिए निर्धारित थी। बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली में 50 मीटर से कम विजिबिलिटी होने के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन देशों का दौरा, जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के लिए, सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से कुछ देर के लिए टल गया। प्रधानमंत्री को सुबह 8.30 बजे निकलना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें रुकना पड़ा। बाद में पीएम मोदी के विमान ने उड़ान भरी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशंस (उड़ानें) प्रभावित हुए। दिल्ली में इस मौसम का यह पहला घना कोहरा था, जिसने विजिबिलिटी को बहुत कम कर दिया था। सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया, जिसके कारण कई उड़ानों में देरी हुई।
Home / Uncategorized / तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, कोहरे के चलते देरी से फ्लाइट ने भरी उड़ान , जानें अपडेट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website