
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस ने यूक्रेन युद्ध जीत लिया है और यूक्रेन पराजित हो चुका है। ओर्बन का कहना है कि अब असली सवाल यह है कि पश्चिमी देश कब और किन परिस्थितियों में इस सच्चाई को स्वीकार करेंगे। ओर्बन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन होने वाला है। हंगरी के प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के खिलाफ हैं, क्योंकि इससे युद्ध लंबा खिंचेगा, न कि खत्म होगा।
‘Patriot’ यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में ओर्बन ने कहा- “यूक्रेन युद्ध अब खुला संघर्ष नहीं रहा। रूस युद्ध जीत चुका है. सवाल सिर्फ इतना है कि पश्चिमी समर्थक देश इसे कब मानेंगे और इसके क्या परिणाम होंगे।”उन्होंने यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता का भी विरोध किया, यह तर्क देते हुए कि इससे हंगरी के किसानों और अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। साथ ही, ओर्बन का कहना था कि यूरोप ने जो बाइडेन के कार्यकाल में पुतिन से वार्ता का अवसर गंवा दिया, और अब यह खतरा है कि यूरोप का भविष्य उसकी भागीदारी के बिना ही तय हो जाएगा।
Home / Uncategorized / PM विक्टर ओर्बन का दावाः ‘ रूस जीत चुका युद्ध…यूक्रेन को अब मदद बंद करो, पश्चिमी देश स्वीकार कर लें सच्चाई !
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website