
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर केआईएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इनॉग्रेशन में शामिल होने के लिए 8 मार्च को बेंगलुरु गए थे। अब उनके पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ भी वहां इकट्ठा हो गई। जिससे काफी अफर-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्हें क्रंटोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
ये कोई नई बात नहीं कि किसी एक्टर को देखने के लिए लागों का हुजूम उमड़ पड़ा हो। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर हो या फिर थलपति विजय की रैली, सभी जगह जनता हजारों की संख्या में पहुंचे हैं और वहां गंभीर हादसे भी हुए हैं। अब जूनियर एनटीआर को भी ऐसा ही फेस करना पड़ा। जब वह अस्पताल पहुंचे तो भीड़ परिसर में घुस गई और एस्केलेटर तक तोड़ दिया। बिल्डिंग में भी अफर-तफरी मच गई।
जूनियर एनटीआर को अस्पताल में लोगों ने घेरा – वायरल हो रही क्लिप में जूनियर एनटीआर को उस भीड़ से सुरक्षित निकालने के लिए उनकी सिक्योरिटी टीम को भी काफी मशक्कत करते देखा गया। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब स्थिति कंट्रोल में नहीं आई, तब पुलिस को इसमें दखल देना पज़ा और उन्होंने फैंस से परिसर खाली कराने के लिए लाठीचार्ज भी किया। अब वीडियो देखने के बाद लोगों ने आलोचना भी की।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन – घटना का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे बेकार फैनडम।’ एक ने लिखा, ‘इतने सारे लोगों को अस्पताल में घुसने ही कैसे दिया?’ एक ने लिखा, ‘जब घर की छत से पत्थर फेंके गए थे, तब कोई नहीं आया।’ एक ने लिखा, ‘भीड़ बौरा गई है।’
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म – जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह RRR की सफलता के बाद फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। 2025 में रिलीज हुई इस मूवी में उन्होंने रघु विक्रम चेलापति का रोल किा था। इसके बाद वह अब ‘ड्रैगन’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसका डायरेक्शन प्रशांत नील कर रहे हैं। ये एक एक्शन-ड्रामा मूवी है, जो 25 जून 2026 को रिलीज हो सकती है।
Home / Entertainment / Bollywood / JR NTR के फैंस पर पुलिस का लाठीचार्ज, बेंगलुरु अस्पातल पहुंचे एक्टर की एक झलक के लिए तोड़फोड़
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website