
क्रिकेट के मैदान में अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई बार बहुत खतरनाक साबित होते हैं तो कई बार यह बेहद ही हास्यस्पद भी होते हैं। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में भी एक घटना देखने को मिली। जिसे देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों समेत अंपायर खुद भी हंसने लगे।
दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करने आए किरोन पोलार्ड अपना पहला ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर में पोलार्ड ने पहली 4 गेंदों पर 7 रन दिए। इसके बाद 5वीं गेंद फेंकने आए पोलार्ड के हाथों से गेंद फिसल गई और यह अंपायरिंग कर रहे क्रिस गेफ्फनी को जा लगी।
गेंद लगने के बाद अंपायर क्रिस गेफ्फनी हट गए। गेफ्फनी के गेंद लगने के बाद पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के कप्तान हंसने लगे। वहीं गेफ्फनी भी इस हादसे पर हंसने लगे। वहीं गेंद लगने के बाद पोलार्ड ने अंपायर से माफी मांगी। पोलार्ड और कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही अंपायर के पास गए और उनका हाल चाल पूछा।
गौर हो कि कोलकाता नाईट राईडर्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें यह मैच जीतना होगा। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले दो मैच जीतकर अब लय में आ गई है और वह दूसरी टीमों का खेल खराब कर सकती है।
— Addicric (@addicric) May 9, 2022
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website