
पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वेटिकन ने जानकारी दी है कि उनके रक्त परीक्षण में किडनी में कुछ गड़बड़ी का पता चला है लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि यह स्थिति अभी नियंत्रण में है। पोप (88) निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं और कुछ…
पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वेटिकन ने जानकारी दी है कि उनके रक्त परीक्षण में किडनी में कुछ गड़बड़ी का पता चला है लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि यह स्थिति अभी नियंत्रण में है। पोप (88) निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं और कुछ ब्लड टेस्ट के परिणामों से किडनी में समस्या का भी पता चला है।
पोप की स्थिति – वेटिकन ने बताया कि पोप की प्लेटलेट काउंट में शनिवार को कमी पाई गई थी जिसके बाद उन्हें दवा दी जा रही है। इसके अलावा सांस लेने में समस्या के चलते रविवार को उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है जो ब्लड चढ़ाए जाने के बाद की गई थी। हालांकि वेटिकन ने यह भी कहा कि शनिवार रात के बाद से पोप को सांस लेने में कोई नई समस्या नहीं हुई है लेकिन उन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन की जरूरत बनी हुई है।
सांस संबंधी समस्या और संक्रमण – पोप फ्रांसिस को एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती किया गया है और जांचों में यह पाया गया कि उन्हें एनीमिया भी है। उनका फेफड़ों में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की समस्या बहुत गंभीर हो गई थी। इसके बाद 14 फरवरी को उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का इलाज किया और उनकी सांस नली में पॉलीमाइक्रोबियल इन्फेक्शन भी पाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website