
वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर और शारीरिक संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली पोर्नस्टार स्टार्मी ने ट्रंप से शपथ लेकर जवाब देने की मांग की है।अभिनेत्री के वकील माइकल एवेनाती ने कहा कि पूरे मामले की सुनवाई जूरी द्वारा की जाए। पार्नस्टार डेनियल्स का दावा है कि उसका मुंह बंद रखने के लिए 1,30,000 डॉलर राशि का भुगतान किया गया था।
दोनों के बीच करार होने की बात कही गई थी। हालांकि ट्रंप ने पिछले सप्ताह पहली बार डेनियल्स से जुड़े सवालों का जवाब दिया।उन्होंने कहा कि कोहेन द्वारा राशि का भुगतान किएजाने की कोई सूचना नहीं है।व्हाइट हाउस लगातार कहता रहा है कि ट्रंप इस संबंध से इंकार करते हैं। वहीं कोहेन का कहना है कि उन्होंने अपनी जेब से भुगतान किया था और ट्रंप संगठन या ट्रंप अभियान का इससे कोई लेना- देना नहीं है।
क्या है मामला
स्टेफनी क्लिफोर्ड उर्फ स्टॉर्मी डेनियल ने दावा किया था कि ट्रंप और उनके बीच एक बार शारीरिक संबंध बने थे और लंबे समय तक दोनों के बीच रिश्ता भी रहा। पिछले दिनों अमरीकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एक खबर छापी, जिसमें यह बताया गया था कि वर्ष 2006 के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के एक पोर्नस्टार के साथ रिश्ते रहे थे. यौन संबंधों की इस बात पर चुप्पी साधे रखने के लिए ट्रंप ने अपने वकील के जरिये राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के दौरान हर महीने 1,30,000 डॉलर उक्त पोर्नस्टार को दिलवाए थे। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में इस खबर के छपने के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा था कि यह खबर पुरानी, गलत और रिसाइकल्ड है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website