
लॉस एंजलिस: अमरीका के टैक्सास में रहने वाला एक ट्रांसजैंडर पुरुष टैस्टोस्टरोन लेने के बावजूद 7 साल बाद अचानक प्रैग्नैंट हो गया। ए विली सिम्पसन नाम के इस व्यक्ति को लग रहा था कि वह प्रैग्नैंट नहीं हो सकता। हालांकि, बच्चे को जन्म देने को लेकर उनके मन में कई प्रकार के डर हैं और ट्रांसजैंडर कपल ने बच्चे को अडॉप्शन के लिए देने पर भी विचार किया था लेकिन अब विली और उनके ब्वॉयफ्रैंड स्टीफन गैथ ने अपनी पूरी कहानी शेयर करने का फैसला किया है।
वी टी.वी. के एक्सट्रीम लव सीरीज में कपल की जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी। ट्रांसजैंडर विली महिला से पुरुष में ट्रांसफॉर्म होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह प्रैग्नैंट हो गए। विली ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनको बराबर का सम्मान मिले। कपल ने शुरूआत में बच्चे को अडॉप्शन के लिए देने बारे सोचा लेकिन फिर फैसला बदलकर अपने होने वाले बेटे का नाम रोवान फॉक्स रखा। विली ने यह भी कहा कि डिलीवरी दौरान होने वाले दर्द को लेकर वह डरे हुए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website