
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात की और भारत तथा मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने रूपन को एक ‘रूपे’ कार्ड उपहार में दिया, जिसे हाल में मॉरीशस में शुरू किया गया है। मुर्मू दिन में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। इस दौरान वह मंगलवार को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।
भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में राष्ट्रपति रूपन के साथ गर्मजोशी से और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। ‘एक्स’ पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, “ दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में सहयोग सहित अनूठे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।” पोस्ट के मुताबिक, मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान की भी सराहना की जो पिछले साल स्टेट हाउस के मैदान में स्थापित किया गया था।
Home / Uncategorized / मॉरीशस में राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने समकक्ष रूपन से की मुलाकात, तोहफे में दिया ‘ RuPay Card’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website