
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनका देश बाल्टिक सागर के जरिए जर्मनी जाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर शुरू करने के लिए तैयार है। पुतिन ने मास्को में एक ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए फिर आरोप लगाया कि नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन के दोनों लिंक और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के दो में से एक लिंक में विस्फोटों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका है। पाइपलाइन में विस्फोटों के कारण बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव हुआ और आपूर्ति ठप हो गई। अमेरिका पहले भी पुतिन के ऐसे आरोपों को खारिज कर चुका है।
पाइपलाइन की रिपेयरिंग संभव : राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की तरफ से गैस की सप्लाई यूरोप को पाइपलाइन के एक हिस्से से की जा सकती है। लेकिन गेंद अब यूरोप के पाले में है। उन्हें यह फैसला लेना है कि वो ऐसा चाहते हैं या नहीं। नॉर्ड स्ट्रीम 1 और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइनों का निर्माण रूस ने बाल्टिक सागर की तलहटी में कराया था। पिछले महीने हुए एक ब्लास्ट में इस पाइपलाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। इस ब्लास्ट की अंतरराष्ट्रीय जांच जारी है। पुतिन ने कहा कि इन पाइपलाइन को रिपेयर करना संभव है। नॉर्ड स्ट्रीम की तीन पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। इस पाइपलाइन की एक ही लाइन नॉर्ड स्ट्रीम 2 ही काम कर रही है। इसकी क्षमता 27.5 अरब क्यूबिक मीटर है।
Home / News / राष्ट्रपति पुतिन ने खेला दांव, बोले- नॉर्ड स्ट्रीम 2 से यूरोप को होने वाली गैस की सप्लाई बढ़ाई जा सकती है लेकिन…
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website