
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय टीम ने 55 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और कॉर्बिन बॉश ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के लिए सबसे युवा टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने कमाल कर दिया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एक समय साउथ अफ्रीका ने 55 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दिन की समाप्ति तक टीम का स्कोर 9 विकेट पर 418 रन हो गया। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और 8वें नंबर के बल्लेबाज कॉर्बिन ने शानदार शतकीय पारी खेली। दिन के खेल की समाप्ति तक कॉर्बिन बॉश 124 गेंद में 100 और क्वेना मफाका 9 रन के बना खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए दिन के खेल में लुआन ड्रे प्रिटोरियस की पारी सबसे ज्यादा आकर्षक रही। प्रिटोरियस 160 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके साथ उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। प्रिटोरियस टेस्ट शतक बनाने वाले साउथ अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 19 साल और 93 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
प्रिटोरियस ने तोड़ा ग्रीम पोलाक का रिकॉर्ड – शतकीय पारी के साथ प्रिटोरियस ने पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज ग्रीम पोलाक का 61 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस तरह वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे युवा टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। पोलाक की उम्र 19 साल और 317 दिन थी जब उन्होंने 1964 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक बनाया था।
लॉर्ड्स में 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीतने के बाद साउथ अफ्रीका का यह पहला मैच है, एक समय वे 55/4 पर सिमट गए थे, इससे पहले प्रिटोरियस, जो एक विकेटकीपर भी हैं, ने साथी डेब्यूटेंट डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर प्रोटियाज के लिए स्थिति बदल दी। ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए 51 रन बनाए और दोनों ने सिर्फ 88 गेंदों पर 95 रनों की साझेदारी की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website