Friday , April 3 2026 3:04 AM
Home / Sports / युवराज की इच्छा, मेरी बायोपिक में अक्षय कुमार निभाएं किरदार

युवराज की इच्छा, मेरी बायोपिक में अक्षय कुमार निभाएं किरदार

9
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पिछले कुछ सप्ताह से सुर्खियों में हैं। स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की। युवराज आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाडिय़ों में से एक रहा है। अब उनके जीवन पर बायोपिक बनने की संभावनाएं उठ रही हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान इच्छा जताई है कि अगर उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाती है तो उसमें मुख्य किरदार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार निभाएं।

पंजाबी लड़के के रूप में फिट बैठेंगे अक्षय
युवराज ने कहा कि उनकी बायोपिक में अक्षय कुमार होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार उनकी फिल्म को अच्छे से कर सकते हैं क्योंकि मेरा पंजाबी कनेक्शन है। एक पंजाबी लड़के के रूप में अक्षय एकदम फिट बैठते हैं। वहीं युवराज ने आदित्य रॉय कपूर भी पसंद किया है। उनके अनुसार अक्षय कुमार के अलावा आदित्य भी मेरे रूप में भूमिका निभा सकते हैं।

फिल्म बनी तो होंगे ये अहम सीन
2007 में टी20 विश्व कप में इंगलैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े थे। टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले युवराज इकलौते खिलाड़ी हैं। लोग उन्हें सिक्सर किंग के नाम से पुकारने लगे। वहीं 2011 के विस्व कप में भी युवराज ने अपना अहम योगदान दिया। इस दौरान वे कैंसर की बीमारी से झूझ रहे थे लेकिन उन्होंने बीमारी को एक तरफा रखकर टीम में अपना ध्यान दिया और भारत को विश्व कप जीताया। उनका जीवन किसी फिल्म से कम नहीं है। अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उनमें ज्यादा फोकस 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप पर होगा।

करीब 2 महीने तक कैंसर से लड़ी लड़ाई
युवराज सिंह विश्व कप खेल रहे थे कि तभी एक खबर ने उनके करोड़ों फैंस को निराश कर दिया था। खबर आई कि युवराज कैंसर के शिकार हैं लेकिन उन्होंने इसके बाद भी मैच खेलना नहीं छोड़ा। विश्व कप जीताने के बाद युवराज कीमोथेरेपी करवाने के लिए 26 जनवरी को अमेरिका में चले गए। अमेरिका के जाने माने ऑकलॉजिस्ट की निगरानी में युवराज ने करीब दो महीने तक कैंसर से लड़ाई लड़ी और लोगों की दुआओं से स्वस्थ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *