
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने बुधवार को अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। शाही घराने में सोमवार को पैदा हुआ यह नया बच्चा ब्रिटेन की राज गद्दी के उत्ताधिकारी के मामले में सातवें स्थान पर है। ड्यूक और डचेस के नवजात बच्चे को अभी ‘बेबी ससेक्स’ कहा जा रहा है। अभी नवजात की नाम की घोषणा नहीं हुई है।
शाही दंपति ने विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज हॉल के एक फोटोकॉल में हिस्सा लिया। प्रिस हैरी नवजात को गोद में लेकर कैमरे के सामने आए। वहीं मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘‘ वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।” एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।” वहीं हैरी ने कहा, ‘‘ यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।”
शाही परिवार की तरफ से ट्विटर पर खुशखबरी भरा संदेश लिखा गया था, ‘ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website