
ब्रिटेन के शाही घराने में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने बुधवार को 6 मई को जन्मे अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की। आर्ची राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में सातवें नंबर हैं। क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई।
शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर होगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं।
मेगन ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था। मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘‘ वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।” एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।” वहीं हैरी ने कहा, ‘‘ यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।”
बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की चौथी पीढ़ी का यह आठवां बच्चा है, जो ब्रिटिश सिंहासन का सातवां उम्मीवार होगा। प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अक्टूबर 2018 में उन्होंने मर्केल के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website