Wednesday , March 4 2026 10:18 PM
Home / Uncategorized / मानवता की मिसाल बने प्रिंस हैरी, युद्ध पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे यूक्रेन, बोले- “हम आपके साथ”

मानवता की मिसाल बने प्रिंस हैरी, युद्ध पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे यूक्रेन, बोले- “हम आपके साथ”


ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी….
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हैरी ने बृहस्पतिवार को लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का दौरा किया जहां घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। इस केंद्र में कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। ] युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वह वहां से रवाना हो गए। ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं देने वाले हैरी ने घायल सैनिकों की मदद को अपना प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाया है। उन्होंने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की ताकि घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके।