
हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वार्स: द लास्ट जेडी’ में एक बार फिर फिन के रूप में नजर आने जा रहे अभिनेता जॉन बोयेगा ने इस बात की पुष्टि की है कि ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी फिल्म में मेहमान भूमिका (कैमियो) में नजर आएंगे। वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, बोयेगा ने इस बात का खुलासा यह पूछे जाने के बाद किया कि क्या राजकुमारों को मेहमान भूमिका के फिल्मांकन के दौरान संवाद बोलने के लिए दिए जाएंगे। बोयेगा ने एक रेडियो स्टेशन को बताया, मुझे लगता है कि उन्होंने सहजता के साथ दृश्य फिल्माए। वे सेट पर आए। इसकी तस्वीरें हैं। हर समय मुझसे यह पूछा जाता है और मुझे बहाना बनाना पड़ता है। मैं बहना बनाते हुए थक चुका हूं। वे वहां थे।
टॉम हार्डी भी वहां थे। रियान जॉनसन निर्देशित फिल्म ‘स्टार वार्स: द लास्ट जेडी’ अमेरिका में 15 दिसंबर को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website