
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। तस्वीरों में अक्सर इस कपल की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
शादी के बाद इन दिनों ये कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहा है। हाल ही में एक बार फिर ये न्यूलीवेड कपल को शनिवार को अपने डॉगीज पोर्की और वाल्डो के साथ न्यूयॉर्क शहर में टहलते हुए स्पॉट किया गया।
इस दौरान 23 वर्षीय सोफी व्हाइट चैक शर्ट के साथ ब्राउन शॉर्ट्स में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। कैजुअल लुक के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और हाई बन किया था जो उनके लुक को चार-चांद लगाते हुए नजर आ रहा है।
वहीं, 29 साल के जो व्हाइट टीशर्ट के साथ रेड शॉर्ट्स में बेहद कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही कपल ने अपने डॉगीज के साथ स्माइल करते हुए तस्वीरें क्लिक करवाईं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में सोफी और जो काफी क्यूट दिख रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका के जेठ जो जोनस ने 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। जो और सोफी की अचानक हुई शादी हालांकि, कई लोगों के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। यह शादी बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के बाद हुई जिसे डिप्लो के इंस्टाग्राम लाइव फीड पर दिखाया गया।
वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो चुका है।
Home / Entertainment / कुत्तों के साथ टहलने निकले जो-सोफी, शॉर्ट्स में प्रियंका की जेठानी ने ढाया कहर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website