
बॉलीवुड से हॉलीवुड डीवा बनी प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास बेटी मालती संग पेरेंटिग का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया था। निकयांका समय-समय पर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपनी राजकुमारी संग वेकेशन पर जाते रहते हैं। हाल ही में कपल की बेटी संग वेकेशन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
कुछ दिनों पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के क्यूट चेहरे का खुलासा किया था। नन्हीं मालती अपनी मां प्रियंका संग पापा के फंक्शन में पहुंची थी, जहां जोनास ब्रदर्स को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित किया गया था।
Home / Entertainment / पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादरों पर पति संग कोजी हुईं प्रियंका, बेटी के साथ बर्फीली वादियों के नजारे लेते दिखे ‘निकयांका’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website