
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में ये कपल काफी फेमस है। निकयंका आए दिन सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार इजहार करते हैं।दोनों चाहे अपने काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं।
हाल ही में एक बार फिर निकयंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान प्रियंका ब्लू पोलका डाॅट आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। इस दौरान पीसी ने ओवर कोट भी पहना था।
मिनिमल मेकअप, खुले बाल, मेहरून लिपस्टिक और शेड्स उनके लुक को और भी क्लासी बना रहे हैं। वहीं निक की बात करें तो वह ब्लू स्वेटर, ब्लैक जींस और जैकेट में हैंडसम दिखे। कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।
तस्वीरों में निकयंका काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। वहीं निक की बात करें तो वह भी अपनी अगली म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं।
Home / Entertainment / स्टनिंग लुक में पति निक संग घूमने निकली प्रियंका,हाथों में हाथ डाल यूं दिए पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website