
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने लॉस वेगास में पति संग उनके जोनास ब्रदर्स के कार्यक्रम में शिरकत की, जहां दोनों ब्लैक ट्विनिंग किए नजर आए। इवेंट से दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आप भी डालें एक नजर…
लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग फरी कोर्ट पेयर किए नजर आईं।
मैरून लिपस्टिक और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में पीसी काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
वहीं उनके पति ब्लैक सिल्क शर्ट और मैचिंग पैंट में डैशिंग लग रहे हैं। एक साथ कपल में लाजवाब बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रहे हैं।
इन तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा `इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी` और `सिटाडेल` जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित `सिटाडेल` प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी। बॉलीवुड में, वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
Home / Entertainment / ब्लैक ब्यूटी बन पति के कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, निक संग ट्विनिंग कर ग्लोबल एक्ट्रेस ने खींचा सबका अटेंशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website