
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं और उन्हें चोट लग गई। प्रियंका एक स्टंट करते हुए घायल हो गईं और उनके चेहरे पर खून की छींटें व खरोंचें दिखीं। प्रियंका के चेहरे पर चोट लगी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही थीं कि इसी दौरान उनके साथ सेट पर दुर्घटना हो गई। इसमें प्रियंका को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की है, जिसमें खरोंच साफ नजर आ रही है। चेहरा देखकर लग रहा है कि प्रियंका को स्टंट के दौरान बुरी तरह हिट किया गया।
Priyanka Chopra Jonas ने मंगलवार, 16 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर कर चोट के निशान दिखाए। तस्वीर में चेहरे पर दाहिनी ओर माथे पर खून की छींटें नजर आ रही हैं। बता दें कि ‘हेड ऑफ स्टेट’ में प्रियंका खतरनाक एक्शन सीन्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन सीना और एद्रिस एल्बा भी हैं।
सासु मां डेनिस मिलर संग प्रियंका चोपड़ा का सैर सपाटा, पर मालती मैरी और छोटू कैमरे ने चुरा ली सारी लाइमलाइट
प्रियंका ने तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात चोट लगी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘पता नहीं पिछले कुछ साल में मैंने अपनी कितनी चोट लगी तस्वीरें पोस्ट की होंगी। प्रियंका की यह तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के दौरान हुईं घायल, एक्ट्रेस ने दिखाए चेहरे पर लगी चोट के निशान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website