
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वह व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं। कभी इन दोनों को डिनर डेट तो कभी एक साथ न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते देखा गया।
हाल में सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट डेनिम वियर की है।
इसी के साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए है। ब्लैक शेड्स और हाई हेयरबन प्रियंका के लुक को पूरा कर रहे है। वहीं, निक ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं।
तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को कंपनी देते हुए नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस कपल की लगातार वायरल हो रही तस्वीरों से लगता है कि यह एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद करते है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website