
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ काफी नजदीकियां बढ़ा रही हैं।
हाल ही में प्रियंका निक के साथ लांस एंजेलिस में इस मौके पर प्रियंका ने ब्लैक कलर का वनपीस पहना हुआ था।
वहीं रेड लिपस्टिक और हाई हील्स उन पर जंच रही थीं। वायरल तस्वीरों में निक भी प्रियंका से मैच करते हुए ब्लैक कलर की जैकेट के साथ ट्राउजर में दिखाई दिए।
तस्वीरों में निक प्रियंका का खास ख्य़ाल रखते हुए नजर आए। इतना ही नहीं निक प्रियंका के लिए कार का गेट खोलते हुए भी दिखे। दोनों एक साथ काफी खुश और एक दूसरे के साथ बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी जिसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।
ऐसे में इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। पिछले दिनों प्रियंका की निक जोनस के साथ ये तस्वीर भी छाई रही। दोनों कंबल में एक दूसरे के काफी करीब नजर आए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website