
लंदन: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से ‘क्वाटिंको’ सीजन 3 में नजर आएंगी। बता दें पिछले दोनों सीरीज में प्रियंका का काम काफी पसंद किया गया है। इस बार भी प्रियंका एलेक्स पेरिश के किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका ने शो का पोस्टर जारी किया है साथ ही शो के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ सीजन 3 के नए पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। दरअसल, प्रियंका का ये शो अब टीवी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है जिसकी सूचना प्रियंका ने अपने फैंस को दी। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “नई टीम, नई चुनौती, ‘क्वांटिको टीवी’ का नया थ्रिलिंग सीजन इस गुरुवार, 26 अप्रैल से एबीसी पर।”
बताया जा रहा है कि इस फिल्म बार इस शो के तीसरे सीजन में दर्शक को कई सार बदलाव देखने को मिलेंगे जो इस शो को और भी मनोरंजक बनाएंगे। ट्विटर पर शेयर किए गए फिल्म के नए पोस्टर में प्रियंका अपने आक्रामक अंदाज में नजर आईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website