
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका ड्रीम रोल पुरूष के किरदार निभाने का है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सीरियल क्वांटिको में अलेक्स पारिश की भूमिका निभाई थी जो कि पुरुषों के समान थी। जिसके चलते अब वह फिल्मों में पुरुष जैसी ही भूमिका निभाना चाहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा,‘अलेक्स पारिश अपनी शर्तों पर जीवन जीने वाली एक आधुनिक महिला है जिसमें कई गलतियां है। वह परिपूर्ण नहीं है। वह अकेली है। उसे लोग पसंद नहीं है। वह मात्र उनका इस्तेमाल करती है। मैं बहुत खुश थी क्योंकि मुझे उस भूमिका को निभाना था जो पुरूष जैसी थी। मेरा सपना है कि मैं कभी पुरुष की भूमिका निभा सकूं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा,‘मैं अमेरिका में अपना बचपन बिता चुकी हूं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीयों को पढ़ाकू के तौर पर ही देखा गया हैद्य फिल्मों में अक्सर पंजाबी शादियां या फिर बिजनेसमेन को दिखाया जाता है लेकिन हम इनसे आगे कब बढ़ेंगे। हम ऐसे बनी हुई भूमिकाएं कब तक करेंगे। मैं ऐसा काम नहीं करुंगी। मैं किसी बॉक्स में नहीं रहना चाहती।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website