
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में ये कपल काफी फेमस है। निकयंका आए दिन सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार इजहार करते हैं।
दोनों चाहे अपने काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। प्रियंका हाल ही में फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ के प्रमोशन के बाद न्यूयाॅर्क लौटी हैं।
न्यूयाॅर्क आते ही वह जोनस ब्रदर्स के टूर ‘हैप्पीनेस बिगिन्स’ शामिल हो गईं हैं। हाल ही में इस कपल एक इवेंट के बाद स्पाॅट किया गया।
इसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल, रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी क्लासी बना रहे हैं। इसके साथ पीसी ने गले में एक पेंडेट पहना था।
फुटविअर की बात करें तो पीसी ने ब्राउन गम बूट्स पेयर किए थे। वहीं निक की बात करें तो वह ब्लू लुक में हैंडसम दिखे।
कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। तस्वीरों में निकयंका काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को हाल ही में शोनाली बोस की ‘द स्काई इज़ पिंक’ में देखा गया था। पीसी इन दिनों हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं।
इसके अलावा वह राकुमार राव के साथ द न्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। वहीं निक की बात करें तो वह ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक के साथ ‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’ में दिखेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website