
प्रियंका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के भाई केविन जोनस को स्किन कैंसर होने की खबर ने सनसनी मचा दी। 36 साल के केविन की सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने उस मस्से को भी निकलवा दिया है, जिसमें कैंसर के लक्षण पाए गए। अब उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया है कि उनकी हालत कैसी है।
प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निक जोनस के बड़े भाई को स्किन कैंसर हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी, जिसके बाद सभी परेशान हो गए। हालांकि, केविन ने बताया कि माथे पर जिस मस्से (मोल) में कैंसर बन रहा था, उसकी सर्जरी कर उसे निकाल दिया गया है। इलाज के बाद अब वो ठीक हैं और घर भी लौट आए हैं।
Kevin Jonas 36 साल के हैं। उनकी शादी डैनियल जोनास से हुई है। कपल के दो बच्चे हैं। केविन के अलावा निक के दो और भाई हैं, जो और फ्रैंकी। केविन भी सिंगर और एक्टर हैं। वो भी जोनस ब्रदर्स बैंड का हिस्सा हैं।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को हुआ स्किन कैंसर, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है हालत, फैंस को दी नसीहत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website