
एक तरफ जहां हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा दिखा, वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में हुई दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने धूम मचा दी। उनके लुक और अंदाज की जमकर तारीफ हो रही, जहां उनके साथ निक जोनस भी पोज देते दिखे।
एक तरफ भारत में हाल ही में पॉप्युलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने घर दीवाली पार्टी रखी, वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में भी ऐसी ही पार्टी रंग चढ़ा नजर आया।मनीष मल्होत्रा की पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, काजोल से लेकर रेखा तक का ग्लैमरस और फेस्टिव लुक खूब दिखा। वहीं न्यूयॉर्क में हुई दिवाली पार्टी प्रियंका चोपड़ा ने धूम मचा दी। निक जोनस के साथ उनकी झलकियां जैसे ही सोशल मीडिया पर नजर आई, मनीष की इस पार्टी की झलकियों पर भारी पड़ गई।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एकबार फिर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क में हुई दिवाली पार्टी में भारत के इस फेस्टिवल का रंग खूब चढ़ा दिखा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ मिलकर इस त्यौहारी इवेंट रौनक बढ़ा दी।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क की दिवाली पार्टी में देख बोल रही पब्लिक, मनीष मल्होत्रा की गैंग पर ये अकेली भारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website