
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने वाली है। हाल ही में निक के पिता और प्रियंका के ससुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निक जोनास के पिता पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं। समाचार वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, इससे पहले ‘जोनस ब्रदर्स’, जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा।
निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website