
प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। ये तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। प्रियंका ने ये भी खुलासा किया है कि मालती अपने पापा को प्यार से क्या बुलाती हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इनकी सरोगेसी से एक बेटी हुई, जिसका नाम मालती मैरी है। वो लगभग साढ़े तीन साल की हैं। प्रियंका अक्सर मालती की प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दिखाया है कि फादर्स डे पर मालती ने ना सिर्फ अपने पापा निक के लिए कार्ड बनाया, बल्कि उन्हें एक ‘निक नेम’ भी दिया है।
Priyanka Chopra ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो हर दिन हमारे सपनों को साकार करता है… हमारी जिंदगी की रोशनी है। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं गागा। हैप्पी फादर्स डे टू द बेस्ट ऑफ द बेस्ट।’
पापा को प्यार से ‘गागा’ बुलाती हैं मालती – इन तस्वीरों में प्रियंका, निक और मालती हैं। कभी निक अपनी बीवी की गोद में बैठी बेटी को हेडफोन पहना रहे हैं तो कभी स्टेज पर ड्रम बजवा रहे हैं। एक फोटो में तो वो अपनी लाडली को टोकरी में बैठाकर खिला रहे हैं। मालती की एक और फोटो है, जिसमें वो रंगीन कागज पर ‘टू माय गागा’ लिख रही हैं। यानी वो प्यार से अपने पापा को गागा कहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website