
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी अच्छा नाम कमा लिया है। हॉलीवुड में काम कर पीसी वर्ल्ड वाइड फेमस हो गई है। मगर अब प्रियंका अपनी किसी फिल्म या गाने को लेकर सुर्खियों में नहीं है, बल्कि इस बार पीसी ने इतिहास ही रच डाला है। इससे प्रियंका केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी।
दरअसल, हाल ही में मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में प्रियंका अपने वैक्स स्टैचू का अमेरिका के न्यूयॉर्क में उद्घाटन करते हुए देखी जा रही हैं। इसके अलावा प्रियंका का मोम का पुतला लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में 6 वैक्स स्टैचू हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना स्टैच्यू देख प्रियंका की खुशी सांतवे आसमान पर थी। इस दौरान पीसी ने अपने पुतले संग कई पोज भी दिए।
काम की बात करे तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में नजर आएंगी। ये फिल्म अमेरिका में 13 फरवरी को रिलीज हो रही है, वहीं भारत में ये फिल्म 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका एक अहम किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा पीसी फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website