Wednesday , March 25 2026 3:07 AM
Home / Entertainment / टी-शर्ट के जरिए प्रियंका ने किया पति से प्यार का इजहार, सैलून के बाहर दिखा स्टाइलिश अंदाज

टी-शर्ट के जरिए प्रियंका ने किया पति से प्यार का इजहार, सैलून के बाहर दिखा स्टाइलिश अंदाज


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ‘देसी गर्ल’लंदन में स्पॉट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका रेड कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। उन्होंने स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पोज दिए। इस टी-शर्ट पर ‘आई लव यू’ भी लिखा हुआ था, जिसे देख ऐसा लग रहा था जैसे प्रियंका निक को अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह तस्वीरें उनके सैलून के बाहर की हैं। बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका की प्रेगनेंसी की खबरें भी सामने आईं थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले पीसी न्यूयॉर्क फैशन वीक अटेंड करने पहुंची थी। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं जिसमें पीसी का बेबी बंप नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ही कयास लगाए कि प्रियंका जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि प्रियंका की मां ने इन सब खबरों को महज एक अफवाह करार दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं।